फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पीएम मोदी ने कहा- दुनिया को आकर्षित करती है भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत की विविधता

Sat, 09 Dec 2023 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री शुक्रवार को यहां लाल किले में पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी) सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की विविधता की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की समृद्ध संस्कृति और विविध विरासत पूरी दुनिया को आकर्षित करती है। सरकार भारत में वैश्विक सांस्कृतिक पहलों को संस्थागत बनाने और वेनिस, लंदन व साओ पाउलो जैसे शहरों में इसी तरह के आयोजनों की तर्ज पर देश में एक आधुनिक प्रणाली विकसित करने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शुक्रवार को यहां लाल किले में पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी) सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन (एबीसीडी) का भी उद्घाटन किया। आईएएडीबी सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन करेगा। आईएएडीबी का आयोजन 9 से 15 दिसंबर तक किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे विविधतापूर्ण देश है, लेकिन यह विविधता इसके लोगों को एक साथ बांधती भी है। उन्होंने कहा, आज भी भारत की संस्कृति और प्राचीन विरासत दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। आज कला और वास्तुकला के हर क्षेत्र में स्वाभिमान की भावना के  साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कला और वास्तुकला किसी देश को उसकी विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


वैश्विक सांस्कृतिक पहल को संस्थागत बनाने का प्रयास
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, हमने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो देखा है, पुस्तकालय महोत्सव अगस्त में आयोजित किया गया था। इन कार्यक्रमों के माध्यम से, वैश्विक सांस्कृतिक पहल को संस्थागत बनाने का हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद और वाराणसी में बनाए जाने वाले सांस्कृतिक स्थल इन शहरों को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें