फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: थांग-ता मार्शल आर्ट का दिल्ली ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यागराज स्टेडियम में खेला गया 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (एसजीएफआई) 2025–26 के तहत थांग-ता मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों के स्कूली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित किए। प्रतियोगिता के समापन पर घोषित नतीजों में दिल्ली ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। अंडर-19 बालक वर्ग में दिल्ली ने 24 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जम्मू-कश्मीर और मणिपुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में भी दिल्ली ने 28 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें