फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टॉप-10 प्रदूषित शहरों की सूची से दिल्ली बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
- -स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कंपनी आईक्यूएयर की नवीनतम रैंकिंग में दिल्ली को अब 12वां स्थान दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की ताजा रिपोर्ट में दिल्ली इस बार टॉप-10 सूची से बाहर हो गई है। यह राजधानीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कंपनी आईक्यूएयर की नवीनतम रैंकिंग में दिल्ली को 12वां स्थान दिया गया है, जबकि पहले यह शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष 10 में रहता था। आईक्यूएयर की रिपोर्ट के अनुसार, 15 फरवरी को शाम 4 से 5 बजे के बीच दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 143 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। हालांकि यह स्तर स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन दुनिया के अन्य शहरों के मुकाबले बेहतर माना जा रहा है। इस रैंकिंग के अनुसार अब कुवैत सिटी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है, जहां एक्यूआई 509 तक पहुंचा हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में मौसम और हवा की गति में सुधार के कारण दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में कुछ राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में प्रदूषण फिर बढ़ने की संभावना बनी रहती है। दिल्ली लंबे समय से दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार रहा है, इसलिए टॉप-10 सूची से बाहर होना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें