फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तिहाड़ में दो कैदियों के बीच मारपीट में एक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Wed, 24 Aug 2022 08:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोमवार को जेल नंबर-5 में सुबह करीब 9:00 बजे भलस्वा डेयरी निवासी समीर खान और उसके दोस्त तुगलकाबाद निवासी नूर हसन मौजूद में अचानक किसी बात पर बहस हुई और दोनों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। बाद में समीर खान की मौत हो गई।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में कैदियों में मारपीट में एक की मौत - फोटो : ANI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में मामूली कहासुनी के बाद दो कैदी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच चले लात-घूंसों में एक कैदी की जान चली गई। उसकी शिनाख्त समीर खान (21) के रूप में हुई है। लूटपाट के मामले में वह दो साल से जेल में बंद था।

विज्ञापन


जेल में हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेल प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर मामला दर्ज होगा। पुलिस ने समीर का शव परिवार को सौंप दिया है।

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि सोमवार को जेल नंबर-5 में सुबह करीब 9:00 बजे वारदात हुई। भलस्वा डेयरी निवासी समीर खान और तुगलकाबाद निवासी नूर हसन मौजूद थे। दोनों दोस्त थे। अचानक दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और दोनों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक घूंसा समीर खान के कान पर लगा, जिससे वह अचेत हो गया।
विज्ञापन


वहां मौजूद बाकी कैदियों ने शोर मचाकर जेल के सुरक्षा गार्ड को बुलाया। समीर को पहले जेल के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें