फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बारापुला से गुजर रहे हैं तो आधे घंटे का समय लेकर चलें, आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से रिंग रोड पर जाम

Thu, 05 Jan 2023 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एसएस यादव ने बताया कि लोग गूगल मैप देखकर निकल रहे है। जहां से ट्रैफिक हल्का होता है लोग वहां से निकल जाते हैं। इसके अलावा आश्रम चौक पर भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। जिस तरफ से ट्रैफिक भारी होता है उस तरफ के लाइट सिग्नल का टाइम बढ़ा दिया जाता है। इससे जाम कर लग रहा है।
विज्ञापन
आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के कारण वाहनों की लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बारापुला फ्लाईओवर से गुजर रहे हैं तो आधे घंटे का अतिरिक्त समय लेकर चले। आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से वाहन चालक बारापुला से गुजरने लगे हैं। इस कारण बारापुला के दोनों कैरिज्वे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। इससे वाहन चालकों को बारापुला से गुजरने में 20 से 30 मिनट का समय लग रहा है। 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एसएस यादव ने बताया कि लोग गूगल मैप देखकर निकल रहे है। जहां से ट्रैफिक हल्का होता है लोग वहां से निकल जाते हैं। इसके अलावा आश्रम चौक पर भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। जिस तरफ से ट्रैफिक भारी होता है उस तरफ के लाइट सिग्नल का टाइम बढ़ा दिया जाता है। इससे जाम कर लग रहा है।

वाहन चालक कालिंदी कुंज का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके अलावा नोएडा व पूर्वी दिल्ली से एनएच-24 होकर दक्षिण दिल्ली जाने वाले लोग भैरो मार्ग व नई दिल्ली होकर गुजर रहे हैं। वाहन चालकों द्वारा इन मार्गों को इस्तेमाल करने से आश्रम चौक पर होने वाले ट्रैफिक जाम में मामूली सुधार हुआ है।  आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से बुधवार को लाजपत नगर से सराय कालेखां जाने वाले रिंग रोड के कैरिज्वे पर जबरदस्त जाम रहा। 
विज्ञापन

यहा कैरिज्वे पर पीछे साउथ एक्स तक जाम लग गया था। इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी कसरत करनी पड़ी। इसके अलावा मथुरा रोड, कालिंदी कुंज, कैप्टन गौड़ मार्ग, सराय काले खां, सीवी रमन मार्ग, निजामुद्दीन -मथुरा रोड पर जाम की स्थिति रही। बुधवार देर रात करीब नौ बजे आश्रम चौक व आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें