गुरुवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को जोर का झटका दिया है। ट्रैफिक पुलिस में काफी संख्या में जवानों के तबादले किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए 1367 जवानों का तबादला कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर जेडओ का काम करने वाले एएसआई और सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।