फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली-खजुराहो के बीच चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, 12 मार्च को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यह ट्रेन दिल्ली-खजुराहो के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को चलाने की स्वीकृति दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर 12 मार्च को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली को एक और वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन दिल्ली-खजुराहो के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को चलाने की स्वीकृति दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर 12 मार्च को रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस (22470) दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ होते हुए दोपहर 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

विज्ञापन


वहां आधे घंटे रुकने के बाद यह ट्रेन दोपहर बाद 2:50 बजे खजुराहो से वापस दिल्ली की ओर चलेगी और रात 11 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचेगी। सोमवार को छोड़ यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। निजामुद्दीन-खजुराहो से चलने वाली वंदे भारत आगरा और मथुरा स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। इससे ट्रेन को और भी रफ्तार मिलेगी। कमलापति-दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत को आगरा और मथुरा स्टेशन पर भी स्टॉपेज मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें