फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बारिश शुरू, लोगों को उमस से मिली राहत; तापमान में गिरावट

Fri, 28 Jul 2023 10:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Weather Forecast: गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। गुरुवार को दिनभर सूरज व बादलों की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह निकली धूप का दौर दोपहर तक चला। लोगों को चिप-चिपाती गर्मी से छुटकारा नहीं मिल सका। लेकिन आज शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। 

विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सर्वाधिक तापमान दिल्ली यूनिवर्सिटी में 36.9 रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 25 डिग्री रिज का दर्ज किया गया। इसी तरह सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 25.9 डिग्री, लोधी रोड का 24.6 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें