दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को दिन-भर उमस और गर्मी के बाद शाम को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के अलावा एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में बारिश कुछ ही देर हुई लेकिन इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई।
बारिश होने के बाद बादल और सूरज में आंख-मिचौली का खेल होता रहा। आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बीच-बीच में धूप होती रही।