फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर पर मौसम मेहरबान: आसमान में छाए बादल, हवाओं ने पकड़ी रफ्तार; कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

Mon, 24 Jun 2024 01:08 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं तो वहीं हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
बारिश का येलो अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर में बदरा बरसेंगे। बारिश का यलो अलर्ट जारी है। दिल्ली के बाराखंबा चौक पर गर्मी के बीच सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छाने लगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में अगले दो घंटे में बारिश होने वाली है। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, गभाना, जट्टारी में बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी कर दिया है। 

बीते रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 8 एमएम दर्ज की गई, जबकि, पालम में 6.9, आया नगर में 1.5, रिज में 0.8, पूसा में 0.5 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें