राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में शुक्रवार दिनभर खबरों की सनसनी बनी रही। एक तरफ फरीदाबाद में पैरोल खत्म होने से ठिक एक दिन पहले युवक ने होटल के कमरे में अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली, तो दूसरी ओर लोकनायक अस्पताल में अपनी गुड़िया के साथ पैरों पर प्लास्टर चढ़वाने वाली बच्ची की खबर ने लोगों के दिल को छू लिया। इसके साथ ही डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की खबर ने महिलाओं को नफा-नुकसान की पहेली बुझा दी। वहीं ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में एक रुपए की पर्ची की कीमत बढ़ कर 50 रुपए हो जाने से लोगों को बड़ा झटका लगा है। आपको बता रहे हैं दील्ली एनसीआर की ऐसी ही प्रमुख खबरें जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है-
अब जिम्स अस्पताल में इलाज के लिए कटेगी 50 रुपये की पर्ची
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में सस्ते उपचार की आस में आने वाले मरीजों को झटका लगेगा। गवर्निंग बॉडी से लिखित में मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही एक रुपये की पर्ची अब 50 रुपये की हो जाएगी। एक पर्ची मरीज के लिए तीन महीने तक काम करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
पैरोल खत्म होने से ठीक एक दिन पहले युवक ने पत्नी संग की आत्महत्या
फरीदाबाद के एनआईटी-5 स्थित एक होटल में एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। दरअसल एक पति-पत्नी ने शुक्रवार को होटल के एक कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान एनआईटी-2 निवासी सुनील वाधवा और ज्योति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनील एक हत्या के मामले में जेल में बंद था और एक महीने की पैरोल पर आया हुआ था। शनिवार यानी 31 अगस्त को सुनील की पैरोल खत्म होनी थी और उसे जेल वापस जाना था। लेकिन इससे पहले ही...यहां पढ़ें पूरी खबर
अगर इन महिलाओं ने लिया बसों में मुफ्त सफर का लाभ, तो होगा बड़ा नुकसान
डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के परिवहन विभाग के प्रस्ताव को दिल्ली कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके तहत महिलाएं 29 अक्टूबर से डीटीसी और क्लस्टर की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हालांकि कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनके लिए मुफ्त सफर करना महंगा पड़ सकता है। यहां पढ़ें कौन हैं वो महिलाएं...
कभी पाइपलाइन फिटिंग करने वाले जितेंद्र आज छू रहे हैं बुलंदियां, जेएनयू छात्र संघ चुनाव में आजमाएंगे किस्मत
इस बार जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जितेंद्र सूना भी ऐसे ही उम्मीदवार हैं जिन पर सबकी निगाहें टिकी हैं। 2009 में दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड में गैस पाइपलाइन फिटिंग, चूल्हा फिक्स करने और अगर गैस पाइपलाइन फट जाए तो सड़कें खोदने का काम करने वाले जितेंद्र आज दस साल बाद देश के सबसे प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं। इस समय जेएनयू से पीएचडी कर रहे जितेंद्र के बारे में...यहां पढ़ें सबकुछ।
पहले गुड़िया को प्लास्टर चढ़ाया, तभी बच्ची ने इलाज कराया
11 माह की मासूम बच्ची के साथ उसकी गुड़िया भी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर पहले गुड़िया को दवा और इंजेक्शन देते हैं फिर बच्ची भी खुशी-खुशी उनकी बात मान लेती है। बच्ची और गुड़िया के इस अनोखे रिश्ते को देख डॉक्टर भी हैरान हैं। पूरे अस्पताल में गुड़िया वाली बच्ची का नाम चर्चाओं में है। पूरे अस्पताल के मरीज उसे देखने पहुंच रहे हैं। आप भी देखें तस्वीरें