फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश, दृश्यता कम, उड़ानों पर असर

Sat, 27 May 2023 07:06 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अभी अगले दो से तीन दिन दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास रूक-रुक के हल्की बारिश व हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। बिजली चमक रही है और साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। आंधी-बारिश और गहरे बादलों के कारण सड़कों पर दृश्यता भी कम है। आंधी और तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से उड़ानें भी प्रभावित होने की खबर है। दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से जारी एडवायजरी में यात्रियों को अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी लेने के लिए एयरलाइंस से संपर्क साधने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बादलों का एक समूह दिल्ली-एनसीआर से गुजर रहा है। अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 40-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी

बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी के कारण परेशान थे। बीते कुछ दिन दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 के पार तक रहा। आज हुई बारिश ने मौसम पर बदल दिया है। इससे तापमान में अच्छी खासी कमी आने की उम्मीद है और साथ ही अगले कुछ दिन के लिए भी मौसम विभाग ने रुक-रुक कर बारिश और बादल बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मई के महीने के बचे हुए पांच दिन सुहावने ही बीतेंगे।
विज्ञापन

#WATCH | Delhi witnesses a sudden change in weather and receives rainfall this morning. Visuals from near India Gate. pic.twitter.com/pGZMP3Dn2m

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अभी अगले दो से तीन दिन दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास रूक-रुक के हल्की बारिश व हवाएं चलने का अनुमान है। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चली। 22 मई को अधिकतम तापमान 43.7 और 23 मई को न्यूनतम तापमान 43.5 दर्ज हुआ था। वहीं कुछ इलाकों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन 23 मई रात से मौसम ने करवट ले ली। उसके बाद से मौसम सुहावना ही बना हुआ है।

गुरुवार रात हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्रों में सर्वाधिक बारिश पूसा में 47.2 मिमी हुई। पालम में 22.2, आयानगर में 10.8, जाफरपुर में 10, दिल्ली विश्वविद्यालय में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान विभिन्न इलाकों में 33 से 36 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 17.8 से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे और एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

आंधी-बारिश से मौसम खराब, 14 फ्लाइट हुई डायवर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी-बारिश के कारण 14 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई। एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रात 8:35 से 9:55 तक कुल 14 फ्लाइट को इंदौर, ग्वालियर, जयपुर व अन्य जगहों पर वापस भेजना पड़ा। तेज हवाओं के कारण इन फ्लाइटों को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतारा नहीं जा सका। प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दूसरे शहरों में भेजा गया। ये फ्लाइटें मुंबई, बेंगलुरु, राजकोट और विशाखापट्टनम सहित अन्य जगहों से दिल्ली आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें