फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चाकू से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 01 Sep 2023 09:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की पहचान सलमान उम्र 25 वर्ष पुत्र रौनक के रूप में हुई है, जो यूपी के बुलंदशहर के ग्राम लखावटी का रहने वाला था। युवक के पेट में चाकू के कई घाव हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के हर्ष विहार में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सलमान उम्र 25 वर्ष पुत्र रौनक के रूप में हुई है, जो यूपी के बुलंदशहर के ग्राम लखावटी का रहने वाला था। युवक के पेट में चाकू के कई घाव हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक मीत नगर फाटक, ज्योति नगर के पास पानी की रेडी चलाता था। रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी मां से बात हुई। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। उसका फोन और वॉलेट गायब है। उनकी पत्नी और बेटा गांव में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें