फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: आया नगर में सुबह-सुबह कई राउंड फायरिंग, 52 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Nov 2025 10:42 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Murder: दिल्ली के आया नगर में आज सुबह गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 52 वर्षीय रतन घायल अवस्था में मिले। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रतन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आया नगर इलाके में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। पुलिस को सूचना मिली कि फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आया नगर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी है। मौके पर पहुंचने पर, पुलिस को एक व्यक्ति गोली लगने से घायल अवस्था में मिला।

विज्ञापन


घायल व्यक्ति की पहचान रतन (पुत्र लेखी राम) के रूप में हुई है, जिनकी आयु 52 वर्ष थी और वे आया नगर के रहने वाले थे। गोली लगने की वजह से रतन की मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीमें तत्काल हरकत में आईं और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम पहुंच चुकी है और साक्ष्य जुटाने का काम जारी है। गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल व्यक्तियों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें