फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एमसीडी का बढ़ेगा खजाना: किराये पर इमारतें देकर राजस्व जुटाएगा निगम, ये है तैयारी

Mon, 08 Jul 2024 08:12 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम अब किराये पर इमारतें देकर राजस्व जुटाएगा।  निगम की द्वारका सेक्टर-11 में बन रही 19 मंजिला इमारत भी बनाने के बाद किराये पर देने की योजना है।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नगर निगम अब अपनी इमारतों को किराये पर देकर राजस्व अर्जित करेगा। कड़कड़डूमा स्थित शाहदरा साउथ जोन कार्यालय की नई इमारत बनकर तैयार हो गई है। निगम इसे सरकारी विभागों व पीएसयू को किराये पर देने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा यहां पर निगम से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ भी लोगों को मिलेगा। निगम ने कड़कड़डूमा स्थित पुराने जोनल कार्यालय को नया स्वरूप प्रदान किया है। भूतल को मिलाकर कुल 12 मंजिला तीन टावर बनाए गए हैं। अब इसमें केवल बिजली का काम बाकी है, जिसे इस साल के आखिर तक पूरा करने की तैयारी है।

इस बीच निगम भवन के तीनों ब्लॉक को किराये पर उठाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। दिल्ली सरकार के पास इसका किराया तय करने की फाइल पहले भेजी गई थी। निगम ने पहले भी पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पूर्ववर्ती पूर्वी निगम क्षेत्रीय कार्यालय को किराये पर देने की प्रक्रिया शुरू की थी। 
विज्ञापन


इसी तरह से निगम की द्वारका सेक्टर-11 में बन रही 19 मंजिला इमारत भी बनाने के बाद किराये पर देने की योजना है। इससे पहले निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के दो ब्लॉक आयकर विभाग को किराये पर दिए जा चुके हैं। निगम की आर्थिक स्थिति कई सालों से खराब है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें