फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली नगर निगम ने 2705 करोड़ से अधिक रेकॉर्ड संपत्ति कर वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
- ‘सुनियो’ कर माफी योजना के तहत 31 दिसंबर तक पिछले साल के मुकाबले 45 फीसदी बढ़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31 दिसंबर तक रिकॉर्ड 2705 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर इकट्ठा किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत अधिक है। निगम के अनुसार, इस अवधि में कुल संपत्ति करदाताओं की संख्या भी करीब 21 फीसदी बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जहां करदाताओं की संख्या 10,31,177 थी। यह 2025-26 में बढ़कर 12,43,375 हो गई है। निगम ने कहा कि इस रिकॉर्ड संग्रह में ‘सुनियो’ संपत्ति कर माफी योजना 2025-26 की अहम भूमिका रही है। 31 दिसंबर तक लगभग 1.70 लाख करदाताओं ने ‘सुनियो’ योजना के तहत कर जमा किया। इससे करीब 933 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें से लगभग 91 हजार नए करदाताओं से 320 करोड़ का संपत्ति कर इकट्ठा किया। निगम ने बताया कि अब भी 6 लाख से अधिक ऐसे पंजीकृत करदाता हैं, जिन्होंने कम या अब तक कोई भुगतान नहीं किया है। निगम ने योजना की अवधि 5 प्रतिशत जुर्माने के साथ 31 जनवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें