फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : IIT हॉस्टल में एमटेक छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, नंबर कम आने से तनाव में था नासिक का संजय नरेकर

Sat, 17 Feb 2024 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

संजय द्रोणागिरी हॉस्टल में रहते थे। आशंका है, उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में एमटेक अंतिम वर्ष के छात्र संजय नरेकर (24) का शव हॉस्टल के कमरे में लटकता मिला है। संजय द्रोणागिरी हॉस्टल में रहते थे। आशंका है, उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है, संजय कम नंबर आने से तनाव में थे। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक के पंचवटी निवासी संजय सातवीं मंजिल पर कमरा नंबर-757 में रहते थे। एमटेक की पढ़ाई पूरी होने में दो महीने बाकी थे। 

संजय ने बृहस्पतिवार रात को मेस में खाना खाया। शुक्रवार सुबह जब परिजनों का उससे संपर्क नहीं हुअा, तो उन्होंने उसके दोस्त को फोन किया। दोस्त की सूचना पर सुरक्षाकर्मी दरवाजा तोड़ अंदर घुसे, तो संजय का शव चादर के फंदे में पंखे से लटकता मिला। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पहले भी आईआईटी में दो छात्र खुदकुशी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें