फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग के लिए निकाली ऑनलाइन 'भर्ती': सोशल मीडिया पर डाली वीडियो, दो इलाकों में की थी गोलीबारी, पुलिस ने पकड़ा

Mon, 01 May 2023 11:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी गुंडागर्दी का वीडियो अपलोड कर युवाओं को गैंग में शामिल करने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश हथियार लेकर विरोधी गैंग के बदमाशों से बदला लेने के लिए घूम रहे थे। इनके पास से पुलिस ने चार पिस्टल, चार कारतूस और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश स्वरूप नगर में डकैती और आदर्श नगर थाना इलाके में झपटमारी के मामले में शामिल थे और जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान स्वरूप नगर निवासी बंटी और राहुल के रूप में हुई है। 30 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने विरोधी गैंग के बदमाश से बदला लेने के लिए विप्स कॉलेज के पास घूम रहे हैं। उप निरीक्षक अरुण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसका मकसद गैंग में सदस्यों की भर्ती करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें