फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : शाहबाद डेयरी के मुर्गा मार्केट में बदमाशों ने जमकर बवाल काटा, छह वाहनों के शीशे तोड़े

Mon, 22 Apr 2024 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बदमाशों ने मुर्गा मार्केट इलाके में खड़े छह वाहनों के शीशे तोड़ दिए। घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
video grab - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद डेयरी इलाके में शनिवार रात बदमाशों ने जमकर बवाल काटा। बदमाशों ने मुर्गा मार्केट इलाके में खड़े छह वाहनों के शीशे तोड़ दिए। घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है। गाड़ी मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश दिख रहे हैं, जिनकी पुलिस ने पहचान करने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को शाहबाद डेयरी के मुर्गा मार्केट के पास खड़े वाहनों के शीशे तोड़े जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि छह कारों के शीशे तोड़े गए हैं। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि रात करीब 2.18 बजे तीन लड़के हाथों में डंडा लेकर यहां पहुंचे। एक लड़का स्कूटी से वहां आया। स्कूटी सवार लड़का एक सफेद रंग की कार के पीछे गया और डंडा मारकर उसके शीशे तोड़ दिए। उसके बाद बदमाशों ने एक एक कर पांच अन्य कारों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिनके वाहनों को नुकसान हुआ है, इनकी पहचान अजय, रईस और राजेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा बदमाश कन्हैया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें