फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ध्यान दें!: यलो लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, एक घंटे परिचालन प्रभावित; बाहर जाने से पहले पढ़ें अपडेट

Mon, 07 Oct 2024 11:29 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। येलो लाइन पर सोमवार सुबह को परिचालन एक घंटे प्रभावित रहा। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर आज सोमवार सुबह एक घंटे से मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। व्यस्त समय में यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर यात्रियों को इसकी सूचना दी है। डीएमआरसी ने कहा कि हैदरपुर बादली से जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो परिचालन प्रभावित है। बता दें कि येलो लाइन कॉरिडोर पर रोजाना औसतन 18 से 20 लाख यात्रियों की यात्रा होती है।
 
 

दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर बीते रविवार के लिए परिचालन के समय में बदलाव किया गया था। इसके लिए डीएमआरसी ने एक एडवाइजरी जारी की थी। येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर रखरखाव कार्य करने के लिए ट्रेन सेवाओं को छह अक्तूबर रविवार की सुबह 6.40 बजे तक विनियमित की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें