फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन नए नियमों के अंतर्गत सात सितंबर से चलेगी दिल्ली मेट्रो, केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश

Wed, 02 Sep 2020 06:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अनलॉक-4 के तहत पूरे देश में सात सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू हो रही हैं। इसी को लेकर आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि देशभर में मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी तो वो किन नियमों के तहत चलेंगी। इन्हीं नियमों के अनुसार दिल्ली मेट्रो भी चलेगी जिसका इंतजार दिल्ली-एनसीआर के लोगों समेत खुद मेट्रो के कर्मचारी भी बेसब्री से कर रहे थे। नीचे पढ़ें सभी नियम-

  • शुरुआत में दिल्ली मेट्रो की केवल एक लाइन खोली जाएगी। 
  • परिचालन का समय सुबह 7 से 11 बजे और शाम को 4 से 10 बजे तक रहेगा।
  • मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे।
  • निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा।
  • केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस / ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी।
  • सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए सभी स्टेशनों पर लोगों को चढ़ने और उतरने के ले पर्याप्त समय दिया जाएगा।
  • दिल्ली मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। 
  • पहले चरण में 7 सितंबर से समयपुर बादली से येलो लाइन की शुरुआत की जाएगी।
  • 9 सितंबर से ब्लू लाइन द्वारका से नोएडा और वैशाली के लिए और  पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार के लिए शुरू की जाएगी। 
  • 10 सितंबर से रेड लाइन, ग्रीन लाइन और वायलेट लाइन को खोला जाएगा।
  • दूसरे चरण में 11 सितंबर से मजेंटा लाइन और ग्रे लाइन को खोला जाएगा। 
  • तीसरे चरण में 12 सितंबर से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें