फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Meerut Expressway: दो-तीन पहिया वाहनों के भी होंगे ऑनलाइन चालान, जानें क्या है NHAI की तैयारी

Sun, 04 Dec 2022 11:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

यूपी गेट से भोजपुर के बीच 90 वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम कैमरे (वीआईडीएस) और 130 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन (एएनपीआर) कैमरे और रसूलपुर सिकरोडा टोल प्लाजा पर 16 पीटीजेड (पैन, टिल्ट, जूम) कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए अब दो और तीन पहिया वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। चार पहिया और भारी वाहनों की तरह इन वाहनों के भी अब ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। इसके लिए यूपी गेट से भोजपुर के बीच 90 वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम कैमरे (वीआईडीएस) और 130 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन (एएनपीआर) कैमरे और रसूलपुर सिकरोडा टोल प्लाजा पर 16 पीटीजेड (पैन, टिल्ट, जूम) कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


दो दिन पहले यातायात पुलिस और एनएचएआई की तकनीकी टीम ने मीटिंग के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 का सर्वे किया। उन्होंने ऐसे स्थानों को चिह्नित किया, जहां सुरक्षा और निगरानी की दृष्टि से कैमरे लगाए जाने जरूरी हैं। इन कैमरों को लगा दिए जाने पर वाहनों को रोके बिना ऑनलाइन चालान किए जा सकेंगे। एएनपीआर कैमरे लग जाने से नंबर प्लेट से ही टोल शुल्क भी वसूला जा सकेगा। वाहनों को टोल प्लाजा पर रोकने की जरूरत नहीं रहेगी। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही जनवरी तक यह कैमरे लगा लिए जाएंगे और इनके जरिए ऑनलाइन चालान की व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी। अभी तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो और तीन पहिया वाहनों के ऑनलाइन चालान नहीं कर पा रहे थे।

एक्सप्रेसवे और हाईवे को दो जोन में बांटा
यातायात पुलिस और एनएचएआई ने निगरानी की दृष्टि से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 को दो जोन में बांटा गया है। एक जोन डासना से भोजपुर तक होगा और दूसरा डासना से यूपी गेट तक होगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि पहले जोन में डासना से भोजपुर तक वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम कैमरे लगाने के लिए 13 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन पर 36 कैमरे लगाए जाएंगे। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे के लिए 22 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इस जोन में रसूलपुर प्लाजा पर दो पीटीजेड कैमरे लगाए जाएंगे।

दूसरे जोन में सबसे ज्यादा कैमरे होंगे
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि डासना से यूपी गेट तक के जोन में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर प्रवेश और निकास के कई प्वाइंट हैं। ऐसे में इस जोन में ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डासना से यूपी गेट तक 29 स्थानों पर 54 वीआईडीएस कैमरे और 108 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। इस जोन में 14 पीटीजेड कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन पीटीजेड कैमरों के जरिए जूम करके दूर खड़े वाहन की नंबर प्लेट भी पढ़ी जा सकेगी। इसे कंट्रोल रूम में बैठकर ही 360 डिग्री पर घुमाया भी जा सकेगा।

पुलिस और वाहन चालकों को भी होंगे फायदे
  • चोरी किए गए वाहनों को ट्रेस करने में वीआईडीएस कैमरे मदद करेंगे।
  • चेन स्नैचिंग या अन्य अपराध कर भागने वाले बदमाशों को भी ट्रेस किया जा सकेगा।
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ट्रेस कर चालान किए जा सकेंगे।
  • गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों को ट्रेस कर पकड़ा जा सकेगा ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
  • एनएच-9 पर बिना हेलमेट और तीन सवारियां बैठाकर चलाने वाले दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई हो सकेगी।
  • एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों के ऑनलाइन चालान किए जा सकेंगे।
  • दो और तीन पहिया वाहनों को एक्सप्रेसवे पर आने से रोका जा सकेगा, चालान भी कर सकेंगे।

यातायात माह में हुई कार्रवाई
  • कुल 55065 ई-चालान किये गए
  • वायु प्रदूषण व अन्य कारणों से कुल 398 वाहन सीज किए गए।
  • सुरक्षा के लिए 1684 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाई गई।
  • ऑटो-टैम्पों, कैब, ई-रिक्शा व बसों के 98275 चालकों को जागरूक किया गया।
  • 109 स्कूल-कॉलेजों में 57600 शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

वर्तमान साल में किए गए वाहनों के चालान
  • वाहन संख्या
  • चार पहिया 137304
  • तीन पहिया 24374
  • ई-रिक्शा 1565
  • दो पहिया 108483
  • भारी वाहन 26502
  • हल्के वाहन 271786
  • गलत दिशा 25550
  • खतरनाक ड्राइविंग 22664
  • बुलेट साउंड 1102
  • तेज गति 51021
  • स्टंट दो पहिया 84
  • फिटनेस 3721
  • हूटर व प्रेशर हॉर्न 2233
  • वाहन सीज 304003
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें