फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गौतम नगर मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में बनेगा लेबर रूम, मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा; मेयर ने दिए निर्देश

Wed, 18 Oct 2023 08:08 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गौतम नगर मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में लेबर रूम बनेगा। साथ ही यहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी। निगम की डिस्पेंसरी के एक हिस्से का उद्घाटन करने आईं मेयर डॉ शैली ओबरॉय निर्देश दिए। 
विज्ञापन
मेयर डॉ. शैली ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम नगर के मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में जल्द ही लेबर रूम की सुविधा होगी और अल्ट्रासाउंड मशीन भी लगाई जाएगी। यहां निगम की डिस्पेंसरी के एक हिस्से का उद्घाटन करने आईं मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने निगम के अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


मातृ-शिशु कल्याण केंद्र का मेयर ने किया दौरा
मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में मरीजों से बातचीत कर मेयर ने समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मरीजों की जरूरतों को देखते हुए यहां जितना जल्द हो सके एक लेबर रूम और एक अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा दी जाए। 

मेयर ने की सुविधाओं की समीक्षा
इसके बाद साउथ जोन के वार्ड 148 हौज खास और वार्ड 150 ग्रीन पार्क का निरीक्षण किया और क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। गौतम नगर के पार्क व ढलाव में साफ सफाई जांची। 
विज्ञापन


खराब पार्को को ठीक करने के निर्देश
गौतम नगर मेन रोड पर मौजूद ढलाव घर की मरम्मत के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से मस्जिद मोठ गांव के पार्क की खराब स्थिति के बारे में जाना। यहां पार्क की चारदीवारी व फुटपाथों की मरम्मत कराने और गार्डेन हट के नवीनीकरण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें