मुकेश गोयल ने 2021 में भी मेयर के चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली थी। डीएमसी एक्ट के प्रावधान के मुताबिक यदि मौजूदा पार्षद फिर से चुनाव नहीं लड़ रहा हो तो अगले मेयर के चुनाव में वही पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी संभालता है। लेकिन तब मौजूदा पार्षद जय प्रकाश ने पीठासीन अधिकारी नहीं बनकर सर्वसम्मति से मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव एलजी कार्यालय को भेजा था। तब एलजी ने मुकेश गोयल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था।
शैली और शिखा के बीच सीधा मुकाबला
चुनाव में आप पार्टी की मेयर प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा रॉय के बीच सीधा मुकाबला होगा। डिप्टी मेयर पद के लिए आप पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल और भाजपा की प्रत्याशी सोनी पांडेय के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। पिछले चुनाव में आप पार्टी के इन्हीं दोनों प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। आप पार्टी ने फिर से अपने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है, जबकि भाजपा ने इस बार चुनाव में दोनों नए चेहरे उतारे हैं और दोनों ही महिला उम्मीदवार हैं।
मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के साथ 13 विषयों पर होगी
अप्रैल के आखिरी हफ्ते में होने जा रही निगम के सदन की इस महत्वपूर्ण बैठक में सबसे पहले मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। इसके साथ ही निगम से जुड़े 11 अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। निगम की ओर जारी की गई मिनट्स की कॉपी के मुताबिक शिक्षा समिति, एडहॉक समिति, स्कूलों के रखरखाव और बच्चों पर होने वाले खर्चे, सड़कों के रखरखाव व संविदा कर्मियों की भर्ती जैसे विषयों पर चर्चा होगी।