फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Marathon : नेहरू स्टेडियम से मैराथन शुरू, बैडमिंटन दिग्गज पुलेला गोपीचंद ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 23 Feb 2025 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) नई दिल्ली मैराथन के 10वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। 
विज्ञापन
दिल्ली मैराथन.... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज और मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) नई दिल्ली मैराथन के 10वें संस्करण का आयोजन कर रहा है।  इसके तहत फिट इंडिया अभियान, स्वच्छ हरित दिल्ली और स्वच्छ भारत पहल के अनुसार स्वस्थ जीवन का संदेश दिया जाएगा। मैराथन में लगभग 8000 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। मैराथन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर वापस यहीं आकर खत्म होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मैराथन के मद्देनजर यातायात व्यवस्थाओं में कुछ तब्दीली की है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें