बीजेपी सांसद और पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि विज्ञापनजीवी अरविंद केजरीवाल को महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने बेनकाब कर दिया है। केजरीवाल का असली चेहरा सामने आ चुका है।
मनोज तिवारी ने कहा कि विज्ञापनजीवी केजरीवाल को महाठग सुकेश ने बेनकाब कर दिया है। दिल्ली के स्कूलों का PR करने के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स में विज्ञापन दिया था। सांसद मनोज तिवारी नें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए महाठग बताया। बता दें कि गुजरात, हिमाचल और दिल्ली एमसीडी चुनाव के पहले से बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता एक दूसरे पर जमकर वार पलटवार कर रहे हैं। हालांकि हिमाचल में मतदान संपन्न हो चुका है गुजरात और एमसीडी के लिए मतदान बाकी है।