फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: नाबालिग के साथ कुकर्म की कोशिश, विरोध पर की हत्या, इन्हीं हरकतों से परेशान हो छोड़ गई थी पत्नी

Sat, 25 Mar 2023 02:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिग से कुकर्म करने का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग को पैसे देने के बहाने अपने साथ कमरे पर ले गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अलीपुर के सिंघु गांव में कुकर्म का विरोध करने पर नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरवरी माह में आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। नाबालिग का शव उसके कमरे से सड़ी-गली अवस्था में मिला था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनीपत हरियाणा निवासी परविंद्र सिंह (36) के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से ही कुंडली हरियाणा में भी एक नाबालिग से कुकर्म का मामला दर्ज है। 11 फरवरी को पुलिस को सिंघु गांव के एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की तो पता चला कि नाबालिग कुछ दिन पहले ही अपनी मां को लेकर बिहार से आया था। मकान मालिक कृष्णा देव ने बताया कि आरोपी परविंद्र को उसने कमरा किराए पर दिया था।

विज्ञापन

पत्नी के साथ भी आरोपी जबरन बनाता था अप्राकृतिक संबंध

वह इलाके में साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। कुछ दिनों से वह कमरे में ताला लगाकर वह गायब है, जिसमें अब नाबालिग की लाश मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिग से कुकर्म करने का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग को पैसे देने के बहाने अपने साथ कमरे पर ले गया था।

वहां उससे कुकर्म की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उसने नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में चाकू से गला भी रेंत दिया। पुलिस को बुधवार को पता चला कि आरोपी सिंधु गांव में किसी दोस्त से पैसे लेने के लिए आ रहा है। यहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी शादीशुदा है लेकिन उसकी गलत हरकत की वजह से पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी।

दरअसल आरोपी अपनी पत्नी के साथ भी जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था और शराब पीकर उसे मारता-पीटता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी उसे छोड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें