फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : फर्जी आईडी पर गेम खेलकर लड़कियों के बनाए अश्लील वीडियो और फिर करता था ब्लैकमेल, नैनीताल से गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2024 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी देशभर की 20 से ज्यादा लड़कियों को शिकार बना चुका है। दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने सुभान अली को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर स्थित बाजपुर निवासी युवक सुभान अली ने सोशल मीडिया पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाई और लड़कियों से चैटिंग करने लगा। आरोपी ट्रुथ एंड डेयर गेम में फंसाकर लड़कियों के कपड़े उतरवा अश्लील वीडियो बना लेता था। इसके बाद वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर कपड़े उतरवाता। इस तरह आरोपी देशभर की 20 से ज्यादा लड़कियों को शिकार बना चुका है। दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने सुभान अली को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के पिता ने साइबर थाना प्रभारी विकास कुमार को उनकी बेटी की नग्न तस्वीरें और वीडियो साझा करने की धमकी देकर उसे परेशान करने और ब्लैकमेल करने की 20 फरवरी को शिकायत दी थी। कहा थी कि उनकी बेटी स्कूल में पढ़ती है और ऑनलाइन कक्षाएं लेने के लिए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करती है। एक दिन पीड़िता की मां ने उसका फोन देखा, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर बेटी के अश्लील वीडियो और तस्वीरें मिली। मामला दर्ज कर एसीपी देवेन्द्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में एसआई प्रियंका व अन्य की टीम ने जांच शुरू की।

महिला एसआई प्रियंका को जांच में पता लगा कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीड़िता के सामने खुद को एक लड़की के रूप में पेश कर चैट करना शुरू कर दिया। उसने पीड़ित लड़की को ट्रुथ एंड डेयर गेम में फंसा लिया। ऐसे में आरोपी ने पीड़िता के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने पीड़िता से लगातार चैट कर ऐसी और तस्वीरें हासिल कर लीं। आरोपी ने उस पर चैट के लिए दबाव डाला और उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। इससे पीड़िता डर गई।
विज्ञापन


मोबाइल जब्त, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
इंस्पेक्टर विकास कुमार को स्नैपचैट आईडी गूगल आईडी के साथ पंजीकृत पाई गई। स्नैपचैट और गूगल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आरोपी का मोबाइल नंबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सक्रिय पाया गया। ऐसे में टीम ने उधम सिंह नगर में आरोपी के संभावित स्थानों पर छापा मारा। आखिरकार आरोपी सुभान अली को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्मार्ट फोन बरामद कर लिया गया। पुलिस को मोबाइल से चार अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया, ताकि डिलीट किए गए डाटा को फिर से पाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें