मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर लोगों को ठगने वाले गैंग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है।
एक शिकायकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि नकली आईडी के माध्यम से कुछ लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिले का आश्वासन दिया था।
इसके लिए उन्होंने शिकायतकर्ता से 70 लाख रुपये मांगे थे। जब पीड़ित ने 58 लाख रुपये की किश्त दे दी तो आरोपियों ने अपना फोन ही बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित शख्स ने पुलिस में इसकी शिकायत की है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।