फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौकाल के चक्कर में पहुंचा जेल: अपराधियों के बीच नाम कमाने के लिए पिस्टल से काटा केक, फिर कई राउंड फायरिंग

Fri, 31 Mar 2023 03:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस जांच के दौरान उसने बताया कि वह वीडियो बनाकर अपने जैसे युवाओं को प्रेरणा देना चाहता था और अपने साथी अपराधियों के बीच अपना नाम और पैठ बनाना चाहता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसमें एक युवक ने अपराधियों के बीच अपना नाम कमाने के लिए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि इस चक्कर में वह जेल पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में युवक ने पिस्टल से केक काटा फिर कई राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। दक्षिण जिला पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच के दौरान उसने बताया कि वह वीडियो बनाकर अपने जैसे युवाओं को प्रेरणा देना चाहता था और अपने साथी अपराधियों के बीच अपना नाम और पैठ बनाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें