फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : कांग्रेस में रह चुका है 5600 करोड़ की ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी, 2022 में निकाला गया

Fri, 04 Oct 2024 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तुषार दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई सेल का चेयरपर्सन भी रह चुका है। वह वर्ष 2000 में वह कांग्रेस से जुड़ा था। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से बुधवार को बरामद 5600 करोड़ रुपये की ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी तुषार गोयल कांग्रेस व यूथ कांग्रेस में कई पदों पर रह चुका है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तुषार दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई सेल का चेयरपर्सन भी रह चुका है। वह वर्ष 2000 में वह कांग्रेस से जुड़ा था। 

विज्ञापन


वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस ने बयान जारी कर आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि तुषार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 17 अक्तूबर, 2022 को संगठन से निष्कासित कर दिया गया था। फिलहाल, वह किसी भी मामले में संगठन में सक्रिय नहीं था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स की खेप दुबई से आई थी। यहां से मुंबई के अलावा कई राज्यों में इसे भेजा जाना था। दुबई में बैठा सरगना वीरू ड्रग्स लेने वालों के नाम तुषार को बताता था। तुषार को यह नहीं पता था कि आगे खेप कहां जानी है। खेप का भुगतान क्रिप्टो करेंसी में होता था। 
विज्ञापन


तुषार को वर्ष 2003 में युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया था। इसके बाद से वह कांग्रेस का कार्यकर्ता व नेता बना हुआ था। ड्रग्स सिंडिकेट के तार दुबई के वीरू से जुड़े हैं। वीरू कई देशों में ड्रग्स की आपूर्ति करता है। दुबई डी कंपनी का एक सेफ जोन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें