फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi LS Election: चुनाव प्रचार में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल, घर-घर जाकर मांगे महाबल मिश्रा के लिए वोट

Sat, 27 Apr 2024 04:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए आम आदमी पार्टीस भाजपा और कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। लोकसभा उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में स्वाति मालीवाल ने घर घर जाकर लोगों से वोट मांग हैं।
विज्ञापन
प्रचार करते हुए स्वाति मालीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। आप सांसद स्वाति मालीवाल आज पश्चिमी दिल्ली पहुंची। जहां उन्होंने लोगों से घर घर जाकर वोट मांगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को पूर्वी दिल्ली में एक मेगा रोड शो करेंगी। 

विज्ञापन


आप सांसद स्वाति मालीवाल ने विधायक विनय मिश्रा और राजेश ऋषि के साथ मिलकर पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में प्रचार किया। उन्होंने घर-घर जाकर आप उम्मीदवार के लिए वोट की अपील की है। 



कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी हैं स्वाति मालीवाल
आप सांसद स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार शुरू किया। वे निजी कारणों से देश से बाहर थीं। उनके बाहर रहने के कारण सवाल उठ रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी के लिए विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के साथ विवेक विहार में पदयात्रा की। 
विज्ञापन


इस मौके पर स्वाति ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में घर से बाहर निकलकर भविष्य के लिए वोट करें। मेरा परिवार अमेरिका में रहता है, कुछ आपात कारणों से जाना पड़ा। अब वापस आ गई हूं और सभी के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करुंगी। 

सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार
शनिवार को सुनीता पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मेगा रोड शो से प्रचार की शुरुआत करेंगी। रविवार को पश्चिमी दिल्ली में जनता से केजरीवाल के लिए समर्थन मांगेगी। वे दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें