फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Lok Sabha Seats: भाजपा ने डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी का काटा टिकट, बांसुरी स्वराज को दिया बड़ा मौका

सार

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का लोकसभा टिकट कट गया है। भाजपा ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को चुनावी मैदान में उतार दिया है...
विज्ञापन
Delhi Lok Sabha Seats: - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के मामले में बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली में कई बड़े चेहरों को घर बिठा दिया गया है, जबकि बांसुरी स्वराज और व्यापारी नेता खंडेलवाल जैसे नए चेहरों को मैदान में उतार दिया है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का लोकसभा टिकट कट गया है। भाजपा ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को मैदान में उतार दिया है, जबकि अपने विवादित बोल के कारण चर्चा में रहे रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया गया है। मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी सीट पर बरकरार रखा गया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद प्रवेश वर्मा को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बुलाकर यह जानकारी दे दी थी कि इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार रमेश बिधूड़ी को भी यह जानकारी दे दी गई थी कि इस बार पार्टी नए चेहरों पर दांव लगाएगी। इसके बाद ही कमलजीत सहरावत और रामवीर सिंह बिधूड़ी की किस्मत खुली।

पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से गौतम गंभीर ने चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि एक बॉलीवुड अभिनेता को यहां से मैदान में उतारा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें