फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति की अटूट विरासत से जुड़ी दिल्ली : उपराज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली के उपराज्यपाल ने कांची पीठ के शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधु ने इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित श्री कांची कामकोटि पीठ के 70वें पीठाधिपति श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के आशीर्वचन समारोह की अध्यक्षता की। उपराज्यपाल ने शंकराचार्य का राष्ट्रीय राजधानी में स्वागत करते हुए कहा कि यह दिल्ली के 2500 वर्षों से अधिक की अटूट सभ्यतागत विरासत से जुड़ाव को और मजबूत करता है। आयोजन इंडिया फाउंडेशन ने कराया था। उपराज्यपाल ने कहा कि श्री कांची कामकोटि पीठम वेद, विद्या और वैद्य-इन तीन स्तंभों के माध्यम से समग्र शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, विरासत संरक्षण और युवा-महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। यह राष्ट्रीय एकता और जनकल्याण के प्रति उनकी स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं, स्वामीजी के प्रतिपादित शाश्वत ज्ञान और मूल्य हमारी सामूहिक यात्रा को सद्भाव, करुणा और उद्देश्य के साथ आलोकित करते रहेंगे। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने भारत और दिल्ली की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए स्वामीजी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें