दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखी है। एलजी ने चिट्ठी में वाहनों के बीमा प्रीमियम को वाहन के खिलाफ दर्ज यातायात उल्लंघनों की संख्या से जोड़ने का आग्रह किया है। अगर केंद्र सरकार इस फाइल को पास कर देती है तो ऐसे में नियम तोड़ने वाले वाहनों का इंश्योरेंस महंगा हो जाएगा।