फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खाकी' हुई दागदार: दिल्ली LG का एक्शन, तीन घूसखोर ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित, CCTV में रिश्वत बांटते दिखे

Sun, 18 Aug 2024 01:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी को रिश्वत का बंटवारा वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड कर दिया। इन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तीन कर्मी सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का रिश्वत की कमाई का बंटवारा करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद उपराज्यपाल ने वीडियो संज्ञान लेते हुए तीनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है। जब दिल्ली पुलिस में रिश्वत देते हुए वीडियो सामने आए हैं। पहले भी कई मामले आ चुके हैं। 

विज्ञापन


ताजा मामला दिल्ली के गाजीपुर से है। जहां पर थाने के सामने ही तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक झोपड़ी में उगाही का पैसों का बंटवारा करते हुए दिख रहे हैं। तीनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिल्ली के उपराज्यपाल ने मामले पर संज्ञान लिया। 

राज निवास दिल्ली नाम के आधिकारिक एक्स पर जानकारी साझा की गई। एक्स पर एलजी हाउस की ओर से लिखा कि इस पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए प्रारम्भिक जांच के पश्चात उक्त तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ व्यापक विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी कल्याणपुरी सर्कल के हैं। तीनों ने गाजीपुर थाने के सामने एक झोपड़ी को उगाही का अड्डा बना रखा था। उगाही करने के बाद पैसों का बंटवारा आपस में बंटवारा कर लेते थे। जिसके बाद तीनों का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें