फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एलजी ने सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र- जैस्मीन शाह को डीडीसी के वाइस चेयरमैन पद से हटाने का निर्देश

Fri, 18 Nov 2022 11:46 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, दिल्ली

सार

एलजी ने सीएम को जैस्मीन शाह को यह भी निर्देश देने के लिए कहा है कि इस संबंध में सीएम का आदेश आने तक तत्काल प्रभाव से डीडीसी की वाइस चेयरमैन के तौर पर काम करने और पद के लिए मान्य किसी भी सुविधा को नहीं लेने का निर्देश देने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
जैस्मीन शाह का कार्यालय सील - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) की वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को पद से हटाने के लिए कहा है। उपराज्यपाल ने शाह पर राजनीतिक उद्देश्य के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

एलजी ने सीएम को जैस्मीन शाह को यह भी निर्देश देने के लिए कहा है कि इस संबंध में सीएम का आदेश आने तक तत्काल प्रभाव से डीडीसी की वाइस चेयरमैन के तौर पर काम करने और पद के लिए मान्य किसी भी सुविधा को नहीं लेने का निर्देश देने के लिए भी कहा है।

इस संबंध में दिल्ली के शामनाथ मार्ग, 33 स्थित डीडीसी के वाइस चेयरमैन के ऑफिस चैंबर को सील कर दिया गया है, जिससे कार्यालय में कोई प्रवेश ना कर पाए।

इस संबंध में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उपराज्यपाल ने जैस्मीन शाह के कार्यालय को इस आरोप के आधार पर बंद कर दिया है कि वे आप की प्रवक्ता हैं। इस तरह तो आईटीडीसी के चेयरमैन संबित पात्रा के कार्यालय पर भी ताला लगाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें