फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आईएएस अफसर उदित राय के खिलाफ एलजी ने दी मुकदमे की मंजूरी, वार्षिक रिपोर्ट में जाली हस्ताक्षर का आरोप

Fri, 09 Aug 2024 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एलजी ने मामले को आगे की कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को भी सिफारिश भेज दी है। राय पर साल 2017 से 2021 के बीच अपनी वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) पर दिल्ली और अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के मुख्य सचिवों के जाली हस्ताक्षर करने का आरोप है।
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने विवादास्पद आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय के खिलाफ जाली हस्ताक्षर करने पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी। एलजी ने मामले को आगे की कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को भी सिफारिश भेज दी है। राय पर साल 2017 से 2021 के बीच अपनी वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) पर दिल्ली और अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के मुख्य सचिवों के जाली हस्ताक्षर करने का आरोप है।

विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली सरकार के विशेष सतर्कता सचिव ने आईपी एस्टेट पुलिस थाने में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर राय के खिलाफ धारा 465/471 आईपीसी के तहत जालसाजी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। इसमें कहा गया कि राय ने एक अप्रैल 2017 से आठ अक्तूबर 2017 और नौ अक्तूबर 2017 से 31 मार्च 2018 के दौरान अपने एपीएआर में तत्कालीन मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर किए थे।

दिल्ली तबादला होने पर उन्होंने 31 अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि में एपीएआर में रिपोर्टिंग प्राधिकरण एच राजेश प्रसाद, प्रमुख सचिव (शिक्षा), व समीक्षा प्राधिकरण विजय कुमार देव, दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव के जाली हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें