फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Rage : राजेंद्र नगर में कांवड़ियों ने महिला से की बदसलूकी... और दिल्ली पुलिस रही चुप, गुहार गई बेकार

Fri, 02 Aug 2024 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि कांवड़ियों ने ट्रक में निकले लोहे के एंगल महिला की कार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की कार का शीशा टूटने के अलावा खिड़की  टूट गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने दिखाई क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में बुधवार को डाक कांवड़ लेकर आ रहे लड़कों ने कार सवार एक महिला के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि कांवड़ियों ने ट्रक में निकले लोहे के एंगल महिला की कार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की कार का शीशा टूटने के अलावा खिड़की  टूट गई।

विज्ञापन


हादसे में पीड़िता रचना वशिष्ठ को चोट लगी। रचना दिल्ली पुलिस से मदद की गुहार लगाती रहीं। पुलिस कांवड़ियों का ही पक्ष लेती रही। बाद में पुलिस के सामने ही कांवड़िया वहां से चले गए। कार लेकर रचना राजेंद्र नगर थाने पहुंची और अपनी शिकायत पुलिस को दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी मदद नहीं की।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से जम्मू की रहने वाली रचना वशिष्ठ अपने परिवार के साथ जैतपुर-वेशपुर, थीटा-2, ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में रहती हैं। वह एक निजी संस्था चलाने के अलावा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की उत्तर भारत की उपाध्यक्ष भी हैं। रचना ने बताया कि बुधवार शाम के समय वह किसी काम से करोलबाग आईं थी।
विज्ञापन


यहां से उनको महरौली जाना था। वह अपनी एसयूवी गाड़ी लेकर पूसा रोड होती हुई झंडेवलान की ओर बढ़ी। इस दौरान वह गंगाराम क्लिनिक के पास पहुंची थी कि साइड से आए कांवड़ियों के एक बड़े ट्रक ने चालक की ओर वाली साइड पर उनको जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के साथ कुछ युवक पैदल दौड़ रहे थे जबकि बाकी ट्रक में सवार थे। रचना ने विरोध जताते हुए ट्रक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इस बात पर कांवड़ियां भड़क गए और पीड़िता को मारने को उतारू हो गए। 

पास खड़े ट्रैफिक पुलिस और लोकल पुलिस के जवान भी वहां पहुंच गए। कांवड़ियां रचना को बुरा कहने के अलावा उनसे तुरंत कार हटाने के लिए कहने लगे, ऐसा न करने पर वह गाड़ी को तोड़ने की धमकी देने लगे।

कांवड़ियों के तोड़फोड़ करने  की सूचना से अफरातफरी, पुलिस ने कहा ऐसा कुछ नहीं
राजौरी गार्डन इलाके में बृहस्पतिवार सुबह कांवड़ क्षतिग्रस्त होने के बाद कांवड़ियों के गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की सूचना से अफरातफरी मच गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो डालकर किसी ने इसका दावा किया। पश्चिम जिला पुलिस ने दावे को सिरे से खारिज कर दिया। 

पुलिस ने वीडियो को गलत बताया और कहा कि पुराना वीडियो को राजौरी गार्डन का बताकर प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस झूठी अफवाह फैलाने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह राजौरी गार्डन थाना पुलिस सूचना मिली कि एक कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसको लेकर कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि कांवड़िया जिस वाहन पर कांवड़ लेकर जा रहे थे उसके पहिये में खराबी आ गई थी। पुलिस ने उसे तुरंत ठीक करवा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांवड़ को कोई नुकसान नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें