फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में महंगाई की मार : सेब के दाम 200 पार, अनार खरीदना भी पहुंच से बाहर; कीमतों में उछाल से जनता बेबस

Sun, 06 Apr 2025 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा राम नरेश, नई दिल्ली

सार

जो सेब 2 महीने पहले 150 रुपये में किलो मिल रहा था वह अब 200 के पार है। 
विज्ञापन
सेब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में केले, अंगूर, सेब, संतरा और तरबूज सहित अन्य फलों की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। गर्मियों में लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फलों का सेवन करते हैं, लेकिन फलों की बढ़ती कीमतें अब लोगों के लिए इन्हें खरीदना मुश्किल बना रही हैं। जो सेब 2 महीने पहले 150 रुपये में किलो मिल रहा था वह अब 200 के पार है। 

विज्ञापन


करोल बाग, कनॉट प्लेस, गोल मार्केट, मोती नगर, शादीपुर, मायापुरी, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, इंद्रपुरी और राजेंद्र प्लेस जैसे प्रमुख बाजारों में यही स्थिति देखने को मिल रही है। 

इंद्रपुरी के व्यापारी अकरम ने बताया कि दो महीने की तुलना में करीब 20-30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। गर्मी में अक्सर फलों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। 
विज्ञापन


इंद्रपुरी मार्केट में फल खरीदने वाले विश्राम ने बताया कि जहां पहले एक दर्जन केले 30-40 रुपये में मिल जाते थे, वही अब कीमत 50-60 रुपये दर्जन तक पहुंच चुकी है। अंगूर और सेब भी महंगे हो गए हैं, जिनकी कीमत दोगुनी हो गई है। 

अचानक बढ़ी हुई कीमतों से आम आदमी को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि मौसम और आपूर्ति में कमी के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है। कई जगहों पर फलों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे दाम बढ़ गए हैं, लेकिन ग्राहक इस बढ़ोतरी को लेकर असंतुष्ट हैं और सरकार से उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें