फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 293 पदकों के साथ एसजीएफआई में दिल्ली टॉप-3 में

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) प्रतियोगिता में दिल्ली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। राजधानी की टीम ने कुल 293 पदक जीते, जिनमें 96 स्वर्ण, 109 रजत और 88 कांस्य पदक शामिल हैं। एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, तैराकी और जिम्नास्टिक में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। शिक्षा निदेशालय के खेल अधिकारी एस. सुनील ने इसे खिलाड़ियों, कोचों और स्कूलों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाओं और प्रशिक्षण से भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। यह उपलब्धि दिल्ली के खेल प्रतिभा की मजबूत पहचान को दर्शाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें