फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दूसरे ब्रांड का आटा देखते ही भड़क उठा पति का गुस्सा, पत्नी पर चाकू से हमला... उससे पहले पीटा

Fri, 11 Oct 2024 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना यमुनापार के वेलकम इलाके की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 62 वर्षीय पति हाशिम अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे ब्रांड का आटा मंगवाने पर दंपत्ती में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना यमुनापार के वेलकम इलाके की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 62 वर्षीय पति हाशिम अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


60 वर्षीय चमन आरा परिवार के साथ बाबरपुर में रहती हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने विवाद करके उनके तीनों बेटों को घर से निकाल दिया था। दंपती कई माह से अकेले ही रहे हैं। आरोप लगाया कि वह अपने मोबाइल से अपने बच्चों व रिश्तेदारों से बात करती थी, नाराज होकर एक सप्ताह पहले उनके पति ने उनसे मोबाइल छीन लिया। 

पीड़िता ने अपनी एक घरेलू सहायिका से आटा मंगवाया था। आरोप है कि जब महिला के पति की नजर आटे पर पड़ी तो वह भड़क गया और कहने लगा कि वह जिस ब्रांड का आटा खाता है यह उसका नहीं है। नाराज होकर बुजुर्ग ने डंडे से अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। साथ ही चाकू से भी हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें