फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीटीसी बस में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में धूं-धूं कर जली; कोई हताहत नहीं

Sat, 11 Mar 2023 06:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम भी लगा। जिसको सुचारू रूप से चलाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बताया गया कि चलती बस में धुआं निकलता देखकर चालक ने बस को बीच रास्ते में ही रोक दिया था।
विज्ञापन
डीटीसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशवपुरम स्थित ब्रिटानिया चौक पर शनिवार शाम अचानक एक चलती डीटीसी बस में आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे की चपेट में कोई नहीं आया। मगर कुछ मिनट में बस पूरी तरह से जल गई। पुलिस मामला दर्ज कर शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जाहिर कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ वेस्ट जिला के कंट्रोल रूम को चार बजकर 41 मिनट पर ब्रिटानिया चौक पर डीटीसी की लो फ्लोर बस में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। रूट को बंद करवाया और बस चालक और कंडक्टर समेत तीन लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। दमकल की तीन गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया।

हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम भी लगा। जिसको सुचारू रूप से चलाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बताया गया कि चलती बस में धुआं निकलता देखकर चालक ने बस को बीच रास्ते में ही रोक दिया था। कंडक्टर समेत अन्य दो के साथ सुरक्षित जगह पर आकर खड़ा हो गया था। उसी वक्त पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई थी। देखते ही देखते बस में पहले धुआं निकला और फिर आग लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें