फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi High Court: इंडियन मुजाहिदीन के तीन सदस्यों को जमानत देने से इनकार, 2008 में सिलसिलेवार किए थे धमाके

Mon, 29 Apr 2024 10:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने संबंधित निचली अदालत को सप्ताह में कम से कम दो बार सुनवाई करके मामले की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया, यह देखते हुए कि आरोपी 2008 से सलाखों के पीछे हैं।
विज्ञापन
Delhi High Court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने सोमवार को सितंबर 2008 के दिल्ली में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में कथित संलिप्तता के लिए मुकदमे का सामना कर रहे इंडियन मुजाहिदीन के तीन संदिग्ध कार्यकर्ताओं को जमानत देने से इनकार कर दिया। घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने संबंधित निचली अदालत को सप्ताह में कम से कम दो बार सुनवाई करके मामले की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया यह देखते हुए कि आरोपी 2008 से सलाखों के पीछे हैं। तीन अलग-अलग फैसलों में उच्च न्यायालय ने मुबीन कादर शेख, साकिब निसार और मंसूर असगर पीरभॉय द्वारा दायर अपीलों को खारिज कर दिया। जिसमें निचली अदालत द्वारा उन्हें जमानत देने से इनकार करने के आदेश को चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें