फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को शहीद दिवस पर देश की आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। यह भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की अदालत कक्ष में सुबह 11 बजे हुई, जिसमें सभी न्यायिक कार्यवाही कुछ देर के लिए रोकी गई। कोर्ट मास्टर ने मौजूद सभी लोगों न्यायाधीशों, वकीलों, स्टाफ और याचिकाकर्ताओं से शहीदों की स्मृति में दो मिनट के मौन का अनुरोध किया। इसके बाद सभी उपस्थित खड़े हो गए और दो मिनट तक पूर्ण शांति बनाए रखी। मौन समाप्त होने पर कोर्ट मास्टर ने संकेत दिया, जिसके बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाए जाने वाले शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या के बाद से हर वर्ष इस दिन देश भर में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें