फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हनुमान मंदिर वाटिका का होगा सौंदर्यीकरण, वाणिज्यिक परिसर की भी सुविधा

Thu, 02 Dec 2021 12:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 

सार

शिवाजी स्टेडियम में बस टर्मिनस के साथ वाणिज्यिक परिसर भी होगा। एनडीएमसी की अगली बैठक के लिए एजेंडा तैयार, कई अहम प्रस्ताव पर विचार।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर हनुमान मंदिर में हनुमान वाटिका का पुनर्विकास, शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल का पुनर्विकास किया जाएगा। यह दिल्ली एनसीआर में अपनी तरह का अनूठा परिसर होगा, जहां एक ही छत के नीचे लोगों को सभी परिवहन सेवाओं के साथ वाणिज्यिक परिसर की भी सुविधा दी जाएगी। 

कोरोना से मृत कर्मचारियों के परिजनों को 15 लाख

कनॉट प्लेस कॉरिडोर समेत सभी प्रमुख बाजारों और व्यापार केंद्र क्षेत्रों की मशीनीकृत सफाई, स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए अलग इंजीनियरिंग सेल का गठन, सुब्रह्मण्यम भारती और बाबा खड़क सिंह के स्मारकों का सौंदर्यीकरण, कोरोना से मृत कर्मचारियों के परिजनों को 15 लाख की राशि प्रदान करने सहित कुछ और प्रस्तावों को एनडीएमसी की अगली बैठक के लिए एजेंडा में शामिल किया गया है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सदस्य कुलजीत सिंह चहल, गिरीश सचदेवा ने संवाददाताओं को प्रस्तावों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इन्हें अमली जामा पहनाने के बाद नई दिल्ली क्षेत्र को स्मार्ट और देश के स्वच्छ राजधानी बनाया जाएगा। सदस्य कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल का पुनर्विकास किया जाएगा। 

वाणिज्यिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी

बस टर्मिनस के साथ एक वाणिज्यिक परिसर का भी निर्माण किया जाएगा। यह दिल्ली एनसीआर में अपने तरह का अनूठा होगा, जहां सभी परिवहन और वाणिज्यिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे हर महीने 2.5 से 3 करोड़ के राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके निर्माण पर आने वाली लागत तीन वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि 30 हजार वर्ग फुट में प्रस्तावित वाणिज्यिक परिसर के साथ डबल पार्किंग की भी सुविधा होगी। उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि कनॉट प्लेस स्थित हनुमान वाटिका का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके तहत धार्मिक गरिमा के अनुरूप सौन्दर्यकरण और विकास किया जागा। 

एतिहासिक धरोहरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा

कनॉट प्लेस सहित सभी प्रमुख बाजारों में प्रदूषण और स्वच्छता के लिहाज से मशीनीकृत स्वीपिंग की जाएगी। नई दिल्ली के प्रमुख व्यापार केंद्रों में शामिल होने की वजह से यह प्रस्ताव अहम है। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में 3 महीने की इंटर्नशिप देकर इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और आर्ट कॉलेज के छात्रों से इस कमी को पूरा करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण का प्रस्ताव है। नई दिल्ली क्षेत्र में सुब्रमण्यम भारती सहित दूसरे एतिहासिक धरोहरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बाबा खड़क सिंह और सारागढ़ी स्मारकों के निर्माण का भी प्रस्ताव है। पालिका परिषद् के सदस्य गिरीश सचदेवा ने कहा कि बीके दत्त कॉलोनी में लोगों को पानी के कनेक्शन में राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें