फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : नई दिल्ली इलाके में बढ़ेगी हरियाली, दुनिया के उन्नत शहरों से मुकाबले के लिए एनडीएमसी ने तैयार की योजना

Sat, 06 Jul 2024 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

एनडीएमसी ने इसकी योजना तैयार की है। इसके तहत नई दिल्ली इलाके में जी-20 शिखर सम्मेलन से भी ज्यादा पौधे व फूल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
NDMC - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी खूबसूरती में नई दिल्ली इलाका वैश्विक शहरों को टक्कर देगा। एनडीएमसी ने इसकी योजना तैयार की है। इसके तहत नई दिल्ली इलाके में जी-20 शिखर सम्मेलन से भी ज्यादा पौधे व फूल लगाए जाएंगे। विदेशी मेहमानों के रूट पर न होने से जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जिन स्थानों पर ध्यान नहीं दिया गया था, वह स्थान में इनमें शामिल होंगे। अधिकारियों की मानें तो दो महीने की इस योजना पर इसी महीने से काम शुरू हो जाएगा। अगस्त के आखिर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।  

विज्ञापन


एनडीएमसी का कहना है कि नई दिल्ली देश की राजधानी, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ एक व्यस्त शहर है। यहां तेजी से बढ़ती जनसंख्या और वाहनों की वृद्धि के कारण स्वच्छ वातावरण के लिए चुनौती आनी शुरू हो गई है। इस समस्या के समाधान के लिए हरियाली बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कई सड़कों पर की गई हरियाली से नई दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर की पहचान को मजबूती मिली थी। विदेशी मेहमानों ने नई दिल्ली की सुंदरता की तारीफ की थी। एनडीएमसी के अनुसार, वह सभी सड़कों के साथ हरित पट्टी, चौक-चौराहों पर झाड़ियां व सजावटी पौधे लगाएगी। इसके अलावा सभी खाली स्थानों पर छायादार पेड़ों के पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह पार्कों में भी पौधे व झाड़ियां लगाई जाएंगी। इस संबंध में पौधों की व्यवस्था कर ली गई है। 

कई किस्म की झाड़ियां लगाई जाएंगी  
एनडीएमसी ने सड़कों के किनारे, पार्कों व चौक-चौराहों पर कई किस्म की झाड़ियां लगाने का निर्णय लिया है। उसने अपनी नर्सरियों में इन झाड़ियों के 18 लाख से अधिक पौधे तैयार किए हैं। वह कैलेंड्रा, हैमेलिया, मुरैया, जस्टिसिया, पुत्रंजीवा, कैना, लिली, फिकस पांडा, वेदेलिया, सिनगोनियम, चंपा, तामरिंद, अल्स्टोनिया आदि किस्म की झाड़ियां लगाएगी। इनमें कई ऐसी किस्में हैं, जिन्हें पानी की आवश्यकता कम है और वह गर्मी बर्दाश्त करने की क्षमता रखती हैं। 
विज्ञापन


सभी सड़कों पर होगी हरियाली 
एनडीएमसी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली की उन सड़कों के साथ हरित पट्टी पर ही हरियाली की थी जो मेहमानों के आवगमन से जुड़े हुए थे। इस तरह नई दिल्ली की सभी सड़कों के साथ हरित पट्टी की सुध नहीं ली गई थी। मगर इस बार एनडीएमसी ने सभी सड़कों की हरित पट्टी को हरियाली के मामले में गुलजार करने का निर्णय लिया है। उसने सड़कों की हरित पट्टी के लिए अलग-अलग प्लान बनाया है। हरित पट्टियों पर अलग-अलग किस्म की झाड़ियां व पौधे लगाए जाएंगे।  

राजधानी में गर्मी से नष्ट हो गए थे पौधे   
राजधानी में इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने के कारण नई दिल्ली इलाके में अधिकतर सड़कों के किनारे हरित पट्टी पर लगाए गए पौधे सूख गए थे। इसी तरह कई किस्म की झाड़ियां भी सूख गई थीं। इस कारण कई जगह हरित पट्टी में बड़े-बड़े हिस्से खाली हो गए हैं। इन स्थानों पर नए पौधे लगाए जाएंगे। वहीं नई दिल्ली इलाके में 1500 छायादार पेड़ों के पौधे भी लगाने का निर्णय लिया गया गया है। यह पौधे उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां आंधी व बारिश में पेड़ गिर गए थे। एनडीएमसी ने इन स्थानों का सर्वे करके 1500 पौधों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें