दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया जिसमें तीन लोग झुलस गए और एक की मौत हो गई।
यह हादसा एक ट्रक के डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान हुआ था। धमाका इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी चौंक गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।