दिल्ली सरकार अस्पताल में दवाओं के मामले में जांच लंबित रहने तक स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की सिफारिश करेगी। उपराज्यपाल के निर्देश पर दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में गलत दवाई की आपूर्ति पर जांच शुरू की गई है। साथ ही कई दवा की आपूर्ति को रोकते हुए उनके स्टॉक को वापस मंगाया गया।
बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने बुराड़ी अस्पताल में हुए कथित यौन उत्पीड़न मामले में भी स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की मांग रखी थी। इसके अलावा दवाइयां के भुगतान में देरी सहित अन्य मामलों में भी सवाल उठाते हुए दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की मांग दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के समक्ष रखी थी।