फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार गंभीर, राजधानी में चल रहा एंटी डस्ट कैंपेन

Sun, 15 Oct 2023 01:02 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान चल रहा है। इस संयुक्त प्रयास में 1000 से ज्यादा जगहों का निरीक्षण किया गया, इसकी रिपोर्ट आई। जहां भी उल्लंघन दिख रहा है, वहां नोटिस और चालान भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने हर सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण की रिपोर्ट को देखते हुए अपनी 15-सूत्रीय शीतकालीन कार्य योजना की घोषणा की। उसी के तहत दिल्ली सरकार अपनी कार्रवाई का नेतृत्व कर रही है। हॉट स्पॉट के लिए 13 विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये विशेष टीमें हॉट स्पॉट के लिए बनाए गए एक्शन प्लान पर फोकस कर रही हैं। पराली को गलाने के लिए बायो डीकंपोजर का छिड़काव शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान चल रहा है। इस संयुक्त प्रयास में 1000 से ज्यादा जगहों का निरीक्षण किया गया, इसकी रिपोर्ट आई। जहां भी उल्लंघन दिख रहा है, वहां नोटिस और चालान भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें